अर्थ : एक पौधा जिसके सुगंधित बीज मसाले और दवा के काम में आते हैं।
उदाहरण :
उसने अपने घर के पीछे अजवायन लगा रखा है।
पर्यायवाची : अजगंधा, अजगन्धा, अजमूद, अजमोद, अजमोदा, अजवाइन, अजवाईन, अजवायन, उग्रगंधा, उग्रगन्धा, जटामाँसी, तीव्रगंधा, तीव्रगंधिका, तीव्रगन्धा, तीव्रगन्धिका, तीव्रा, दीपनी, दीपनीया, बस्तमोदा, ब्रह्मकुशा, ब्रह्मकोशी, ब्रह्मदर्भा, भूतिक, मिषिका, यमानिका, यमानी, यवानी, यूका, वस्तमोदा, वातारि, शिखिमोदा, शूलहंत्री, शूलहन्त्री, हस्ती
अर्थ : एक अप्सरा।
उदाहरण :
चित्रा का वर्णन पुराणों में मिलता है।
अर्थ : एक छंद जिसकी पाँचवीं, आठवीं और नौवीं मात्रा लघु एवं अंतिम मात्रा गुरु होती है।
उदाहरण :
चंचला के प्रत्येक चरण में सोलह मात्राएँ होती हैं।
पर्यायवाची : चंचला, ब्रह्मरूपक
अर्थ : अंडी की जाति का एक पेड़।
उदाहरण :
दंती की जड़, पत्तियाँ आदि औषध के रूप में उपयोग होती हैं।
पर्यायवाची : चक्रदंती, चक्रदन्ती, दंत-मूलिका, दंती, दन्त-मूलिका, दन्ती, नागस्तोफा, मुकुलक, रोचनी, विशाकर, विषभद्रा, विषभद्रिका, वृषपर्णी, वृषा, शीघ्र, सर्पदंष्ट्रा, सर्पदंष्ट्री
अर्थ : एक प्रकार की घास।
उदाहरण :
गाँडर मूज की तरह का होता है।
पर्यायवाची : अवदान, अवदाह, उशीर, खस, गंड दूर्बा, गंड दूर्वा, गंड-दूर्बा, गंड-दूर्वा, गंडदूर्बा, गंडदूर्वा, गंडाली, गण्ड दूर्बा, गण्ड दूर्वा, गण्ड-दूर्बा, गण्ड-दूर्वा, गण्डदूर्बा, गण्डदूर्वा, गाँडर, गाँडर दूब, गाडर, गाडर दूब, तीव्रा, नलद, मालादूर्वा, मीननेत्रा, मीनाक्षी, लामज्जक, वारितर, वीरण, वीरभद्र, वीरभद्रक
अर्थ : एक प्रकार की लता जिसके पत्ते चूहे के कान के समान होते हैं।
उदाहरण :
मूसाकानी औषध के रूप में प्रयुक्त होती है।
पर्यायवाची : उंदुरकर्णी, न्यग्रोधा, न्यग्रोधिका, न्यग्रोधी, पत्रशृंगी, पत्रश्रेणी, फंजिपत्रिका, फञ्जिपत्रिका, मूषककर्णी, मूषाकर्णी, मूषिकपर्णी, मूसाकानी, मूसाकानी लता, विक्रांता, विक्रान्ता, वृश्चिकर्णी, वृश्यचंडी, वृश्यचण्डी, वृषपर्णी, वृषा
अर्थ : सत्ताईस नक्षत्रों में से एक।
उदाहरण :
चित्रा चन्द्रमा के पथ पर पड़नेवाला चौदहवाँ नक्षत्र है।
पर्यायवाची : चित्रा नक्षत्र, त्वाष्ट्र, त्वाष्ट्री
अर्थ : एक प्रकार की लता जिसमें छोटे और पीले फूल लगते हैं।
उदाहरण :
मजीठ की सूखी जड़ एवं डंठलों से लाल रंग प्राप्त होता है।
पर्यायवाची : अरुण, अरुणा, अरुन, चित्रपर्णी, ताम्रवल्ली, फंजी, फञ्जी, ब्रह्ममंडूकी, ब्रह्ममण्डूकी, भंडीतकी, भंडीरलतिका, भंडीरी, भण्डीतकी, भण्डीरलतिका, भण्डीरी, मंजिष्ठा, मंडूकपर्णी, मंडूका, मजीठ, मण्डूकपर्णी, मण्डूका, योजनपर्णी, योजनवल्ली, रक्तयष्टि, रक्ता, रक्तांगी, रक्तालता, रागांगी, लांगली, वरांगी, वस्त्रभूषणा, वस्त्ररंजनी, शंकरा, शंकरी, समंगा, हेमपुष्पी
अर्थ : वह काल जब चंद्रमा चित्रा नक्षत्र में होता है।
उदाहरण :
स्वाति का जन्म चित्रा नक्षत्र में हुआ है।
पर्यायवाची : चित्रा नक्षत्र, त्वाष्ट्र, त्वाष्ट्री
अर्थ : एक तरह का सुगंधित बीज जो दवा और मसाले के रूप में प्रयुक्त होता है।
उदाहरण :
अजवायन का अधिकतर उपयोग मसाले के रूप में किया जाता है।
पर्यायवाची : अजगंधा, अजगन्धा, अजमूद, अजमोद, अजमोदा, अजमोदिका, अजवाइन, अजवाईन, अजवायन, उग्रगंधा, उग्रगन्धा, उग्रा, जटामाँसी, तीव्रगंधा, तीव्रगंधिका, तीव्रगन्धा, तीव्रगन्धिका, तीव्रा, दीपनी, दीपनीया, बस्तमोदा, ब्रह्मदर्भा, भूतिक, मिषिका, यमानिका, यमानी, यवानी, यूका, वस्तमोदा, वातारि, शिखिमोदा, शूलहंत्री, शूलहन्त्री, हस्ती
अर्थ : एक वर्णवृत्त जिसमें सोलह वर्ण होते हैं।
उदाहरण :
चित्रा में पहले तीन नगण, फिर दो यगण होते हैं।